Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

स्वास्थ्य सचिव ने श्रीमहंत देवेंद्र दास से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार एवं नर्सिंग काउंसिल उत्तराखंड के कुलसचिव डॉ. राम कुमार ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। साथ ही श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने और मेडिकल शिक्षा को अत्याधुनिक बनाने जैसे महत्वपूर्णं बिंदुओं पर चर्चा हुई।
डॉ. आर राजेश कुमार और डॉ. राम कुमार का श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने सचिव स्वास्थ्य एवं कुलसचिव को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ नर्सिंग के कार्यों से अवगत कराया। स्वास्थ्य सचिव ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सरकार का मबजूत सहयोगी बताया। वहीं नर्सिंग काउंसिल के कुलसचिव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डॉक्टर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुशल नर्सिंग स्टाफ को तैयार करना भी बड़ा लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *