पूर्व विधायक कुंवर सिंह को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी
चमोली। पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के निधन पर गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि नेगी सदैव सकारात्मक राजनीति और समाज में सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, कांग्रेस नेता आनंद सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, प्रमोद बिष्ट, ऊषा रावत, दीवान सिंह बिष्ट, मनीष नेगी, धीरेंद्र गरोडिया, भगत कनियाल, देवेन्द्र फर्स्वाण, कुंवर सिंह भंडारी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, दर्शन झिंक्वांण, भक्ति लाल, शम्भू लाल, दर्शन लाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
