Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बालसखा प्रशिक्षण हेतु सही जानकारी रखने वाले ट्रेनर का ही करें चयन  : डीएम

पौड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ने बालसखा प्रशिक्षण देने के लिए सही ट्रेनर का चयन करने व उसे सही जानकारी होने पर ही चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को विषयवार अनुसंधान कार्य करने व उनको परीक्षण कर पुरस्कार की योजना बनाने को कहा। कहा कि बच्चों को पढ़ाने के समय पर छोटी-छोटी गलतियों को कैसे सुधारा जाए, इसके लिए विशेष ध्यान दें। कहा कि किशोरवस्था के बच्चों पर कार्य करने की आवश्यकता है, इसके प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि बच्चों के लिए एक ही खेल का चयन करें व उसके लिए बेहतर प्रशिक्षक तैयार करें। जिससे बच्चें अंतराष्ट्रीय स्तर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगें। शुक्रवार को बैठक लेते हुए डीएम डा.आशीष चौहान ने कहा कि 10वीं व 12वीं छात्रों को सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने वाली अनावश्यक सामग्री से दूर रखने के उपाय, डेटा मैनेजमेंट, ऑटिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसे विषयों को नवाचार के रूप में शामिल करते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य में आने वाली कठिनाईयों को कम किया जा सकता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव द्वारा विभिन्न प्रोग्राम, रिसर्च प्रशिक्षण, टेक्नोलॉजी सपोर्ट, वार्षिक अनुदान सहित अन्य में शतप्रतिशत बजट खर्च किया गया। बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट 55 लाख 40 हजार रखा गया है। कहा कि प्रस्तावित बजट में नई गतिविधियों को शामिल करते हुए अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *