Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

गोर्खाली सुधार सभा की सेवलीं शाखा ने मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा की सेवलीं शाखा के वार्षिक अधिवेशन में शाखा के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियां बांटी गई। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष एचबी राना की अध्यक्षता में मंदिर परिसर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, खेल सचिव कै. प्रीतम सिंह गुरूंग, वरिष्ठ सलाहकार कै.आरएस थापा का स्वागत किया गया। केन्द्रीय पदाधिकारियों से संस्था के कार्यों की जानकारी दी। बल बहादुर प्रधान, विष्णु राना, प्रेम थापा, विष्णु थापा, अशोक प्रधान ने अपने विचार रखे। पदम सिंह थापा ने मेघावी छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की। जिनमें श्रेया थापा, रोशन गुरूंग, दिव्यांशु गुरूंग, पंकज राना, आकृति राना, प्रभात गुरूंग, साक्षी थापा शामिल थी। इसके अलावा तारा देवी थापा, जतिन गुरूंग को आर्थिक सहायता दी गई। वरिष्ठ नागरिक व मातृशक्‍ति अमृता पुन, वीके गुरूंग, आरबी गुरूंग को शॉल ओढ़ाया गया। मंच संचालन पदम शाही ने किया। मौके पर शाखा उपाध्यक्ष होम बहादुर राना, सुनील गुरूंग, कै.बिशन सिंह थापा, डीबी गुरूंग, चंद्रवीर राना, भीम बहादुर, राज बहादुर गुरूंग, विजय क्षेत्री, पार्वती गुरूंग, तारा देवी, हीरा थापा, रीना गुरूंग, सरिता राना, पूनम क्षेत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *