STATE NEWSUTTARAKHAND

उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. मंजूबाला सम्मानित

चम्पावत। शिक्षण सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए बाराकोट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजूबाला को सम्मानित किया गया है। यूएसनगर में आयोजित मिशन शिक्षण संवाद शिविर में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों व बच्चों के सर्वांगींण विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए उनका सम्मान किया गया है। मिशन शिक्षण संवाद के राष्ट्रीय संयोजक विमल कुमार ने डॉ. मंजूबाला को प्रशस्ति पत्र देकर हौंसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *