STATE NEWSUTTARAKHAND

10लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। एसआई चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आवाजाही कर रही एक कार की पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान कार में कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार किरौली खेतार कन्याल निवासी बलवंत सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई करते हुए कार सीज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *