Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

भवाली मार्ग में मलवा आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास लगातार मूसलाधार बारिश पढ़ने से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं भवाली मार्ग में मलवा आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क से लगी रिटेनिंग वाल का एक हिस्सा किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। नैनीताल भवाली रोड स्थित कैंट क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा भर भरा कर गिर गया। सड़क किनारे खड़ी दो वाहन (इको स्पोर्ट और आई 10) मलवे की चपेट में आग आई और क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें भूपेंद्र सिंह की आई 10 और दूसरा वाहन इको स्पोर्ट्स अमित जोशी की बताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का असर नैनीताल में देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रसाशन ने भी जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *