लंगर फाॅर हंगर ने एक बार फिर बढ़ाये असहाय लोगो के लिए मदद को हाथ’
’सहारनपुर
एक बार फिर लंगर फाॅर हंगर टीम असहाय, जरूरतमंदो को भोजन मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। करीब 10 दिन से लंगर फाॅर हंगर टीम की सेवा निरंतर जारी है। सामाजिक संस्था लंगर फाॅर हंगर बीतें वर्ष कोरोना महामारी के चलते लागू लाॅकडाउन में असहाय, जरूरतमंद, बेसहारा लोगो के घरों तक भोजन पहुंचाकर एक समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश की थी।
बता दें कि संस्था द्वारा प्रत्येक बुधवार को असहाय,जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते प्रदेश सरकार द्वारा लागू कोरोना कफ्र्यू के तहत गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम नुमाईश कैम्प से भोजन के पैकेट बनवाकर शहर के कोने कोने तक जरूरतमंदों तक पहुंचाने में अपनी मुख्य भूमिका अदा कर रही है। इस बार टीम ने लोगो को भोजन ही नहीं अपितु लोगो का जीवन बचाने के लिए ऑक्सिजन सिलेण्डर, आक्सोमीटर उपलब्ध कराकर लोगो के दिलों में जगह बनाई। टीम के मुख्य लोगो ने बताया कि टीम के पास निरंतर लोगो के भोजन के लिए फोन आते है, हमारी टीम शहर के किसी भी क्षेत्र में भोजन के पैकेट पहुंचाने के लिए तत्पर है। उन्होने बताया कि जब तक महामारी से मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक लंगर फाॅर हंगर टीम लोगो को भोजन वितरित करती रहेगी। इस टीम में मुख्य रूप से मोनू नरूला, सोनू नरूला, बब्बू परूथी, सुधीर पपनेजा, नितिन ठकराल, अंकित, सन्नी लोहिया, आशु कपूर, जाॅनी भण्डारी, राज अरोड़ा, राहुल, हन्नी, पुनीत सुखीजा, आकाश आदि शामिल है, जो हर समय जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार नजर आते है।
