Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

धाद का हरेला पर्व 16 जुलाई से

देहरादून। सामाजिक संस्था धाद द्वारा इस साल हरेला पर्व का आयोजन 16 जुलाई से किया जाएगा। संस्था इस बार पेड़ लगाने के अलावा पेड़ बचाने पर भी अपना फोकस रखेगी। विशेषकर कॉलोनी व सोसाइटी में जाकर लोगों को हरेला का महत्व समझाया जाएगा और वहां खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा। शहर के पुराने पेड़ों को बचाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। लैंसडौन चौक के पास हुई एक प्रेस वार्ता में धाद के सचिव तनमय ममगाईं, अर्चना ग्वाडी, हिमांशु, किशन सिंह और गणेश उनियाल ने बताया कि 16 जुलाई को गांधी पार्क के पास पीपल के पेड़ से स्वागत मार्च निकाला जाएगा, जो घंटा घर होते हुए कनाट प्लेस तक जाएगा। हरेला माह के दौरान सरकारी, निजी स्कूलों व प्राइवेट संस्थानों में जाकर युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। 23 जुलाई को रन फॉर हरेला का आयोजन घंटाघर से बनिया वाला तक किया जाएगा। 30 जुलाई को सांस्कृतिक संध्या होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *