नशा मुक्त समाज पर हुई गोष्ठी
चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय में एंट्री ड्रग सेल के तत्वावधान में नशा मुक्त समाज के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. पंकज उप्रेती के संचालन और प्रभारी प्राचार्य डॉ. अब्दुल शाहिद की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। डॉ. किरन दानू ने कहा कि नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इससे दूर रहने के लिए युवा जागरूक रहें। डॉ. विमल जोशी, डॉ. विजय डालाकोटी ने युवाओं को अपने भविष्य संवारने के लिए कहा। यहां डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. सुल्तान सिंह, डॉ. डीबी सिंह, दिनेश चंद, धर्मेन्द्र गिरी, भरत प्रकाश, रजत शाही, पुनीत जोशी, पवन रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।
