Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

हरेला पर्व पर एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य

चम्पावत। जिले में हरेला पर्व पर एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरेला पर्व पर पुनेठी वन पंचायत प्रथम दिन 600 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रत्येक वन पंचायत में 20 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिले में 565 वन पंचायत हैं। इस बार काश्तकारों को भी वन विभाग चयनित 30 गांव में 75 पौधे देगा। एसएसबी, आइटीबीपी के साथ विद्यालयों में पौधारोपण अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *