Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

स्वास्थ्य शिविर में 45 रोगियों का उपचार किया

उत्तरकाशी। स्वास्थ्य फाउंडेशन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरसाड़ी द्वारा विकासखंड मोरी की न्याय पंचायत नानई के ग्राम जीवाणु देवजानी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डॉक्टरों द्वारा ग्राम स्तर पर 23 पुरुष 17 महिला 5 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें सभी लोगों का बीपी शुगर जांच की गई। सभी को निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य कैंप में स्थानीय समुदाय को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारियां संस्था के प्रबंधक विपिन सिंह चौहान द्वारा दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम स्तर पर सभी बच्चों का टीकाकरण किया गया।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ आभा विद्वान, प्रियंका, नामलेन सिंह, आशा फैसिलिटेटर वृंदा, मोरी स्वास्थ्य फाउंडेशन से सीमा, कुमारी पुष्पा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *