Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप की कोई योजना नहीं: एसडीएम

ऋषिकेश। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि फिलहाल डोईवाला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड टाउनशिप की कोई योजना नहीं बनी है। क्षेत्र के किसान इस अफवाह पर ध्यान न दें। शनिवार को डोईवाला तहसील में एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड टाउनशिप की अफवाहें आखिरकार क्यों फैलाई जा रही है। टाउनशिप को लेकर तहसील प्रशासन के पास कोई आदेश नहीं आया है। टाउनशिप बनाए जाने और भूमि अधिग्रहण के लिए सबसे पहले तहसील प्रशासन से ही जानकारियां जुटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी इस मामले में बैठक कर इस अफवाह को तूल देने का काम न करें। कहा कि अभी तक इस प्रकार की कोई योजना नहीं बनी है। अगर भविष्य में कभी इस प्रकार की योजना बनती भी है, तो सबसे पहले क्षेत्र के किसानों से ही सहमति ली जाएगी। किसानों ने कहा कि सरकार का कोई मंत्री इस मामले में आकर अपना बयान दे और बताए कि यह सब अफवाह है और डोईवाला में टाउनशिप नहीं बनाई जाएगी। इसके बाद किसान अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। बैठक में सीओ अनिल कुमार शर्मा, ताजेंद्र सिंह, सुरेंद्र खालसा, मोहित उनियाल, बलबीर सिंह, दर्पण बोरा, मनोहर सैनी, ग्राम प्रधान अनिल पाल, पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह, तेजपाल सिंह, शुभम कांबोज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *