30 घंटे बाद हुआ जेपीआरआर हाईवे पर यातायात शुरू
विकासनगर। उत्तराखंड को हिमाचल व हरियाणा से जोडने वाला जेपीआरआर हाईवे पर दो जगह मलबा आने के कारण पूरी तरह से बंद रहा। एनएच व प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर तीस घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान तीनों राज्यों से जुडे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हुई। उधर, जौनसार बावर के 51 मोटर मार्ग भी रविवार दोपहर बाद तक बंद रहे, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह आठ बजे जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग फेडिज अटाल के पास व आराकोट सनैल बोर्ड के पास भारी मलबा आने से बंद रहा। रविवार दोपह ढाई बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सका, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पायी। तीस घंटे तक तीनों प्रदेशों के यात्री मार्ग पर भूखे-प्यासे फंसे रहे। वहीं त्यूणी कथियान, लावडी फनार मोटर मार्ग, हरटाड छजाड, भूट मोटर मार्ग पर मलबा आने से मार्ग बंद हैं। बंद पडे मोटर मार्गों में मीनस अटाल, हरिपुर इच्छाडी क्वानू मीनस, खारसी, लोखंडी पिपारा मीनस, राठा जाखणी गुठाड, टुंगराख्, रोहटा खड्ढ अटाल, सिल्लीखड्ढ सुनोई पैनुवा, कथियान डांगूठा, अणु चिल्हाड, मरलऊ बढोएा, दोटऊ, बिरमऊ, कोटा डामटा म्ंयूडा, मेघाटू म्यूडा, रायगी कुलहा, माखटी पोखरी ककनोई, कोटी कनासर, बौराड, साहिया उदपाल्टा, कोटी डिमऊ डांडा, लखस्यार लुधेरा क्यारी कचटा, समरजेंस, दिछिया पिहानी, शहदी सुरेश तोमर गास्की, डाडूवा कितरौली, बिजऊ कोईथा, हमरऊ ललऊ, दातनू बडनू, बोहा, हइया अलसी, मंगरौली होडा, समरजेंस मैसासा, कुशियो कचटा खाती, तारली, इच्छला फडेऊ माखटी, कालसी चकराता निथिला, लेल्टा, क्यारी कचटा मैसासा, प्यूनल, डिरनाड, पट्यूड, दमन दसेऊ, लेल्टा मंडोली, परिहार सिमोग, मेघाटू, नागथात बिसोई, लाखामंडल डामटा, उदपाल्टा छपरोली, मटियावा आदि मोटर मार्गों पर रविवार दोपहर बाद तक यातायात बहाल नहीं हो पाया। कुछ मार्गों पर देर शाम तक यातायात बहाल होने की संभावना है। इन मार्गों के बंद रहने से सौ से भी अधिक गांवों के लोग यातायात से वंचित है। यहां के किसानों की सब्जियां खेतों में पडी हैं। मंडी तक नहीं पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी मोटर मार्गों को खोलने के लिए एसडीएम के निर्देश पर लोनिवि, लोनिवि हाईवे व पीएमजीएवाई के जेसीबी मशीने मलबा हटाने में लगी हैं।
