Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मणिपुर में हुई घटना के खिलाफ सीटू ने किया प्रदर्शन

देहरादून। सीटू के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मणिपुर में हुई घटना को लेकर राजपुर रोड पर सरकार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि मणिपुर की घटना 4 मई को हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा हिंसा को रोकने के लिए प्रयास नहीं किए गए। प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने ने भी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान इंदु नौडियाल, जिलाध्यक्ष कृष्ण गुनियाल, भगवंत पयाल, किसान सभा के प्रांतीय महामन्त्री गंगाधर नोटियाल, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जानकी चौहान, ज्योतिका पांडे, रजनी गुलेरिया, मोनिका, शिवा दुबे, अनंत आकाश, राजेन्द्र पुरोहित, मनमोहन रौतेला, उमा नोटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *