Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

वीर घातिनी शक्ति से मेघनाद ने लक्ष्मण को किया मूर्छित

अल्मोड़ा

सरयू घाटी में स्थित मेलगांव में रामलीला महोत्सव के आठवें दिन लक्ष्मण शक्ति और हनुमान का संजीवनी बूटी लाने का सजीव चित्रण किया गया। अंगद रावण संवाद के बाद युद्ध तय हो गया। रावण ने मेघनाद को और राम ने लक्ष्मण को लड़ने के लिए भेजा। घनघोर युद्ध के बाद मेघनाद ने शक्ति बाण चला कर लक्ष्मण को बेहोश कर दिया। हनुमान पहले लंका से सुषेन वैद्य को लाते हैं फिर द्रोणांचल पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को जीवित करते हैं। राम का अभिनय निशा पांडे ने, लक्ष्मण का करिश्मा पाण्डेय ने, मेघनाद का अभिनय नीरज जोशी ने, हनुमान का सुरेश पांडे ने, रावण का एलडी जोशी ने, सुषेन वैद्य का विद्या जोशी ने और पार्श्व गायन पूजा जोशी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी, संयोजक दिनेश जोशी, हरीश जोशी, गोपाल जोशी, रमेश चंद्र जोशी, हंसा दत्त पाण्डेय, धर्मानंद जोशी, भीम सिंह बिष्ट, केशर सिंह, तेज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *