STATE NEWSUTTARAKHAND

वीडियो की आड़ में क्षेत्रवाद फैला रही भाजपा: गणेश गोदियाल

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के कथित बयान लेकर भाजपा के आरोपों के बीच, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उनके बचाव में आगे आए हैं। गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में क्षेत्रवाद फैला रही है। गोदियाल ने कहा कि माहरा ने जिन कठोर शब्दों का प्रयोग किया गया, उनसे बचा जा सकता था लेकिन उनकी मंशा खराब नहीं थी।  गोदियाल ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि करन माहरा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भावुक होकर अपनी पीड़ा बयां की थी। लेकिन उस वीडियो के एक अंश को ही दिखाकर भाजपा लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही है। गोदियाल ने कहा कि वीडियो को पूरा देखने पर साफ होता है कि माहरा के मन में घटना के प्रति बेहद आक्रोश है। गोदियाल ने कहा कि हालांकि जिन बयान में जिन कठोर शब्दों का प्रयोग किया गया है, उनसे बचा जा सकता था, लेकिन यह किसी कौम के लिए नहीं कहे गए थे, इसलिए भ्रामक प्रचार से बचा जाना चाहिए।
माफी मांगे भाजपा नेता:  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान को तोड़मरोड़कर चलाने का आरोप लगाया है। बिष्ट ने कहा कि कोटद्वार में स्वाभिमान सम्मान यात्रा के दौरान दिए गए करन माहरा के बयान को भाजपा आईटी सेल ने कांट छांट कर पेश किया है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। इसके लिए भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता से माफी मागनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *