नागपुर के अभिजीत ने जीता टेक आफ स्टार्टअप चैलेंज
देहरादून। यूपीईएस स्कूल आफ बिजनेस व रनवे इनक्यूबेटर ले पर्ल एकेडमी के साथ मिलकर टेक ऑफ स्टार्टअप चैलेंज के दूसरे एडिशन के विजेताओं की घोषणा कर दी है। नागपुर के अभिजीत खंडागले ने अपना स्टार्टअप एकत्रा पेश करके 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। हैदराबाद की इंजीनियरिंग स्नातक यालावर्ती ग्राह्या ने दूसरा स्थान पाकर 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इस चैलेंज के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में की गई। रनवे इनक्यूबेटर के सीईओ और यूपीईएस स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक राहुल नैनवाल ने कहा कि टेक ऑफ चैलेंज के दूसरे एडिशन ने हमको उत्साह से भर दिया है। उनके इनोवेटिव आइडियाज और स्पष्ट विज़न ने कम्पटीशन के स्तर को काफी ऊपर उठाया है। जबकि विजेता अभिजीत खंडागले ने कहा कि रनवे टेक ऑफ चैलेंज में भाग लेना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव था।
