Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बिजली विभाग की कर्मी के सरकारी आवास में चोरी में केस दर्ज

देहरादून। बिजली विभाग की कर्मी के सरकारी आवास में चोरी में गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना तीन महीने पहले की है। तब मामला डीजी में दर्ज किया गया था। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। बिजली विभाग कर्मचारी तजईन एवं प्रियंका सैनी का सरकारी आवास बिंदाल स्थित तलवार लाइन में हाईडिल कॉलोनी में है। दोनों पिछली तीन मई को सुबह सवा दस बजे ड्यूटी चली गईं। शाम साढ़े छह बजे वापस लौटी। इस दौरान देख तो आवास का ताला टूटा मिला। अंदर से लॉकर तोड़कर चोर सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, एक हीरे का मंगलसूत्र, एक चांदी का हार समेत कुछ अन्य गहने चुराकर ले गए। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये थी। तजईन व प्रियंका ने चोरी को लेकर संयुक्त तहरीर घटना के दिन बिंदाल चौकी में दी थी। जिस पर तब केस दर्ज करने के बजाए केवल डीजी में दर्ज किया गया है। सोमवार देर रात मामले अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *