गूलरभोज में पेड़ पर चढ़ा अजगर, हड़कंप
रुद्रपुर। मेन मार्केट में लगे पीपल के पेड़ पर अजगर चढ़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। रविवार सुबह मेन मार्केट चौराहे के पास स्थित एक सरिया सीमेंट की दुकान के पास लगे पीपल के पेड़ पर लोगों ने अजगर को चढ़ते देखा। यह देख व्यापारी और स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया। कौतूहलवश लोग मोबाइल से अजगर का वीडियो बनाने लगे। इस बीच अजगर पेड़ से चढ़ता हुआ पत्तों की झुरमुट में जा छिपा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।
