Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा ने कर्णप्रयाग में निकाली हर घर तिरंगा रैली

चमोली। रविवार को भाजपा नगर मंडल ने नगर में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए। और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से सभी घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, महिला मोर्चा की शशि खंडूड़ी, चमोली जिले के सांसद प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार डिमरी, आलम सिंह पंवार, हरीश सती, महिपाल सोनियाल, सरोज हटवाल, चेतन मनोड़ी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *