मेरी माटी मेरा देश के तहत किया पौध रोपण
चमोली। भारत सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत दशोली विकासखंड के ठेली, मैड और मजोठी गांव में ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर पौधरोपण रोपण किया । ग्राम प्रधान पूरन फर्स्वाण रोहित फर्स्वाण व दिगंबर ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गांव के महिला मगंल दल, युवक दल व बुजुर्ग संघ के द्वारा 1988 में आपरेशन पवन में श्रीलंका में शहीद सैनिक सोबन और अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कहा प्रधान कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं ठेली मैड में ग्रामीणों के द्वारा फलदार पौधे अमरूद, आंवला, आदि के पौधे रोपित किए। इस मौके पर प्रधान रोशन चंद्र, बीडीसी सदस्य राहुल रावत, कमला देवी, दरबांन सिंह, शिव सिंह,चद्र सिह, महिला ममद अध्यक्ष कुसुम वर्त्वाल रोहित फर्स्वाण आनंदी देवी, प्रियंका, मोनिका व संगीता आदि मौजूद थे।
