Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों के पुजारी रहे राचलिंग का निधन

रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में केदारनाथ और अन्य मंदिरों के पुजारी रहे राचलिंग पुजारी का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को ऊखीमठ में स्थित रावल व पुजारियों के समाधि स्थल पर उन्हें भू समाधि दी गई। उनके निधन पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मंदिर समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया। 82 वर्षीय पुजारी राचलिंग द्वारा करीब 44 वर्षों तक केदारनाथ, मद्महेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में सेवाएं दी गयी। वे कला, साहित्य एवं संगीत के मर्मज्ञ विद्वान थे। उनके निधन पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आशा नौटियाल,बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट,नगर अध्यक्ष विजय राणा,पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान,कार्याधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, पुजारी गुरुलिंग, राजशेखर लिंग, शिवशंकर लिंग, वागेशलिंग, गंगाधर लिंग, शिवलिंग, आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट,अध्यक्ष मदन सिंह रावत, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कुशाल सिंह नेगी, राय सिंह राणा, विदेश चंद शैव, विजेंद्र नेगी, विशेश्वर शैवमहेश बर्त्वाल, जितेंद्र राणा, संजय सिंह, आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *