Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई प्रदर्शनी

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय सैन्य अकादमी और संस्कृति विभाग चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। हिमालय सांस्कृतिक केंद्र नींबूवाला गढ़ीकैंट में यह प्रदर्शनी 20 अगस्त तक चलेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्कृति विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने किया। इस दौरान संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट, भारतीय सैन्य अकादमी के ग्रुप कैप्टन प्रणव शिदगे समेत आईएमए के जेंटलमैन कैडिट और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि इस चित्रकला प्रदर्शनी में लगाई गई सभी पेंटिंग भारतीय सैन्य अकादमी के जेंटलमैन कैडिट की ओर से तैयार की गई है। बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता जा रहा है। प्रदर्शनी में लगभग 54 पेंटिंग प्रदर्शित की गई है। कैडेट्स ने सभी पेंटिंग पर कई अभिव्यक्तियों को कैनवास पर उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *