STATE NEWSUTTARAKHAND

महिला होमगार्ड स्वयंसेवक परीक्षा में शामिल हुई 300 अभ्यर्थी

ऋषिकेश। महिला होमगार्ड स्वयंसेवक शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार को पूर्णानंद खेल मैदान में टिहरी जिले की 300 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक दक्षता का आकलन किया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड टिहरी गढ़वाल के तहत महिला होमगार्ड स्वयंसेवक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जिला टिहरी की कुल 3379 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें से 445 अभ्यर्थियों के फार्म त्रुटियों के चलते रद्द कर दिए गए। जबकि शेष 2934 अभ्यार्थियों की परीक्षा पूर्णानंद खेल मैदान में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक होगी। रविवार को पूर्णानंद खेल मैदान में लगभग 300 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंचीं। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों के जमा दस्तावेजों की मूल कॉपियों की जांच की गई और 500 मीटर दौड़, लंबी कूद और क्रिकेट बॉल थ्रो के आधार पर उन्हें शारीरिक दक्षता का आकलन किया गया। इसके आधार पर उन्हें चेस्ट नंबर आवंटित किए गए। मौके पर पहुंचे जिला कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार ने बताया कि यह परीक्षा सोमवार तक जारी रहेगी। यदि उसके बाद भी कोई अभ्यर्थी किसी कारण से परीक्षा देने से वंचित रह जाता है तो ऐसे अभ्यर्थियों को 10 सितंबर के बाद एक और मौका दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *