Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

विधायक गैरोला ने किया रानीपोखरी में सिनेमाघर का उद्घाटन

ऋषिकेश।रानीपोखरी व आसपास के क्षेत्रवासियों को अब मनोरंजन के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां रानीपोखरी चौक के पास ही छोटू महाराज नाम से सिनेमा घर खुल गया है। रविवार को सिनेमाघर का उद्घाटन डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मनोरंजन के साधन होने जरूरी है। अभी तक क्षेत्र में कोई सिनेमाघर नहीं था। अब यह कमी भी दूर हो गई है। सिनेमाघर के मालिक गोविल कश्यप ने बताया कि सिनेमा घर में 100 व्यक्तियों के एक साथ बैठकर फिल्म देखने की सुविधा उपलब्ध है। अभी टिकट मूल्य का निर्धारण नहीं किया गया है। जल्द ही इसे निर्धारित कर ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान, भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथान, जीवन चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संदीप जयसवाल, सुनील यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *