Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

विधवा को आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज

रुड़की। विधवा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 38 वर्षीय महिला के पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। महिला अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहकर खेतिहर मजदूरी का कार्य करती थी। बताया गया कि दूसरे गांव का एक युवक उसके संपर्क में था। कई दिन पूर्व आरोपी महिला के मजदूरी स्थल पर पहुंचा था और उसके साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद से महिला काफी परेशान थी। उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि महिला के ससुराल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी राहुल निवासी ग्राम अकबरपुर ढाढेकी मंगलौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *