Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

तहसील के वरिष्ठ सहायक को निलंबित किया

रुड़की। तहसील रुड़की में तैनात वरिष्ठ सहायक को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उन पर कदाचार और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवमानना, अवहेलना का आरोप है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह की ओर से जिलाधिकारी को वरिष्ठ सहायक चंद्रमोहन आर्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भेजी गई थी। आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने काम में लापरवाही बरती। जिन अधिकारी के साथ वह थे उनकी ओर से भी इस संबंध में रिपोर्ट दी गई थी। इसके साथ ही उन पर कदाचार संबंधी आरोप भी हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने वरिष्ठ सहायक चंद्रमोहन आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए डीएम कार्यालय हरिद्वार से अटैच किया है। मामले की जांच एसडीएम हरिद्वार को सौंपी गई है। एक माह में जांच पूरी करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *