सेलाकुई में लेमिनेशन कंपनी में लगी आग
विकासनगर। औद्योगिक क्षेत्र की सेलाकुई स्थित फार्मा सेक्टर में एक लेमिनेशन कंपनी में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा लिया। कंपनी में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। कंपनी प्रबंधन के अनुसार आग में करीब चालीस हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
सेलाकुई फार्मासिटी में स्थित कंपनी प्रकाश लेमिनेशन में सुबह करीब दस बजे अचानक आग लग गई। कंपनी में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान लगी वेल्डिंग से निकली चिंगारी से आग लगी। कंपनी प्रबंधन की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अधिकारी मुन्नालाल ने बताया कि कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया कि समय पर सूचना मिलने से आग को जल्द बुझा लिया गया। उधर कंपनी के चेयर पर्सन सुमित पेफवा ने बताया कि करीब चालीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर जल्द काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया है।
