Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

82 लोगों ने नेत्रदान शपथ पत्र भरे

पौड़ी। जिला अंधता निवारण समिति पौड़ी के तत्वावधान में 38 वां नेत्रदान पखवाड़ा श्री शतचंडी जनकल्याण समिति नेत्र प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पौड़ी बाजार के मुख्य मार्गो पर लोगो को नेत्रदान करने के प्रति जनजागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओ द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता स्पीच प्रतियोगता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रवीण कुमार द्वारा समानित किया गया। कार्यक्रम में नेत्रदान के लिए 82 लोगो ने नेत्रदान शपथ पत्र भरते हुए अपनी आंखों को मरणोपरांत दान करने की घोषणा भी की। इस मौके पर एसीएमओ डा. रमेश कुंवर, कार्यक्रम समन्वयक जिला अंधता निवारण समिति नृपेश तिवारी, शतचंडी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कवींद्र इष्टवाल, शतचंडी आई इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डा. पार्थ चौधरी, शतचंडी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *