Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा नगर मंडल ने दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार। भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। व्यापार मंडल सभागार में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने शहर के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मौके पर दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी, हरीश खर्कवाल, अनीता आर्य, अमित भारद्वाज, अनिल बहुगुणा, मानेश्वरी बिष्ट, रानी नेगी, आशीष सतीजा और दर्शन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *