Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आइंविपा ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विकासनगर। डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर रविवार को आम इंसान विकास पार्टी का गुस्सा प्रदेश सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। संक्रामक बीमारियों के रोकथाम में प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए आइंविपा कार्यकर्ताओं ने जमनपुर चौक पर प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। आइंविपा अध्यक्ष आकिल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आइंविपा अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि डेंगू की रोकथाम करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। कहा कि डेंगू, मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। डेंगू चरम पर है। प्रदेश में आपातकालीन की स्थिति बनी हुए है, लेकिन सरकार के अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं, जबकि ऐसे समय में जिन इलाकों में डेंगू का प्रभाव ज्यादा है वह पर इनको फॉगिंग करवानी चाहिए, लेकिन इनकी इस लापरवाही का भुगतान आम इंसान को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि सरकार डेंगू से पीड़ित लोगों के आंकड़े भी छुपा रही है, अब स्थिति ऐसी है की अस्पतालों में डेंगू पीड़ित मरीज़ों के लिए बिस्तर भी नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में नेता राजू तोमर, जगदीश शर्मा, हाफिज मो. अली, मोहम्मद हारुन, राजपाल यादव, वाहिद इक़बाल, उमा शर्मा, शीला शर्मा, मोहम्मद असलम, ममता, सबनम, रेनू देवी, ललिता सैनी, नीलम रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *