भाजयुमों की परिचय बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी
विकासनगर। भाजपा युवा मोर्चा जिला देहरादून ग्रामीण द्वारा रविवार को नगरपालिका सभागार में युवा मोर्चा की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कि गई। भाजयुमो की परिचय बैठक में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री विनोद कश्यप ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय किया। तत्पश्चात आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की साथ ही कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में जुट जाने का भी आह्वान किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पौध रोपण किया। जिसमें वन पर्यावरण पर चर्चा करते हुए भाजमुयो जिला अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा आज हमारे भारतवर्ष में केवल 23 प्रतिशत वन रह गए। कहा जिसका मुख्य कारण लगातार हो रही वनों की कटाई है। बताया इससे हमारा पर्यावरण भी दूषित हो हो रहा है। कहा हमें दस प्रतिशत और अधिन वनों की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए आह्वान किया। इस दौरान दिव्या राणा, विनायक नौटियाल, कपिल शर्मा, संदीप, अक्षय, नरेश अनुज आदि मौजूद रहे।