79 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
ऋषिकेश। दरबार बाबा मोहित में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 79 लोगों ने रक्तदान किया। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया गया। शिविर के कॉर्डिनेटर डॉ. राजे नेगी ने कहा कि दरबार बाबा मोहित का संकल्प जीते-जीते रक्तदान एवं मरने के बाद नेत्रदान करने का है। यह संकल्प जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। संस्थान के संस्थापक डॉ. बाबा मोहित ने कहा कि दरबार में हर चार माह बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। शिविर में 79 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर ब्लड सेंटर के संदीप गोस्वामी, संदीप चौधरी, मोनिका पूर्वाल, रिया गोयल, आनंद अंथवाल, आदित्य जोहर, अजय कुमार, विनय कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुनील प्रसाद, अमित रावल, कुलदीप अरोड़ा, प्रियंका, किशन नेगी, रुबीना आदि उपस्थित रहे।
