Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चकराता और साहिया में हुआ स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विकासनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता और साहिया में गुरुवार को आयुष्मान भव: स्वास्थ्य योजनाओं के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। चकराता में स्वास्थ्य मेले में 644 लोगों ने भाग लिया। वहीं साहिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 409 महिलाओं और पुरुषों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही 65 आयुष्मान और 113 आभा कार्ड बनाए गए। शिविर में पहुंचे लोगों में बड़ी उत्सुकता देखी गई। चकराात में आयोजित स्वास्थ्य मले का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह तोमर के द्वारा किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों ने मेले को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। स्वास्थ्य मेले के दौरान आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी इत्यादि बनाने के लिए सभी लोग उत्सुक दिखाई दिये और काफी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनवाने आये थे। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ण सुविधा उपलब्ध करायी गई थी, जिसमें महंत इंद्रेश हास्पिटल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की गई। वहीं दूसरी ओर साहिया में आयुष्मान भव योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे महिला, पुरुष, बच्चों का विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी कार्ड भी बनाए गए। जिसमें दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 409 महिलाओं पुरुषों ने विशेषज्ञ डॉक्टर से अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई साथ ही 113 लोगों ने आभा आईडी कार्ड बनवाएं व 65 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाए। वहीं दातून गांव से पहुंचे ग्रामीण सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में सरकार द्वारा आयुष्मान भव स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कहा बावजूद इसके कैंप में न‌ई टेक्नोलॉजी की कमी देखने को मिली है, सरकार को चाहिए कि इसके साथ-साथ शिविरों में अल्ट्रासाउंड जांच की भी सुविधा हो, जिससे मरीजों को लाभ मिल सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। कहा कि मलेरिया और अन्य बीमारियों के भी स्टाल लगे हुए हैं। कहा जितने भी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ रहे हैं, सभी की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इस दौरान डॉ. राजीव बजाज, डॉक्टर सरिता, लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र हुकम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *