Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भवाली नगर पालिका ने 12 पशु गौ सदन भेजे

नैनीताल। नगर पालिका की ओर से लावारिस पशुओं को पकड़ने अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पालिका के पर्यावरण मित्रों की टीम ने 12 लावारिस घूम रहे पशुओं को पकड़कर गो सदन भेजा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में पालिका ने मुनादी कर पशुओं को खुले में छोड़ने से मना किया था। बावजूद इसके लोगों ने बाजार में पशुओं को छोड़ दिया। अभियान चलाकर पशुओं को पकड़कर गो सदन बाजपुर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *