टोल टैक्स को लेकर पर्यटक और चुंगी संचालकों में मारपीट
नैनीताल। तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी पर टोल टैक्स मांगने को लेकर पर्यटक और चुंगी संचालकों में विवाद हो गया। कर्मियों ने पर्यटक से प्रवेश शुल्क मांगा तो उसने वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे सड़क पर लंबा जाम भी लग गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी पर दिल्ली नंबर का वाहन पहुंचा तो कर्मियों ने निर्धारित प्रवेश शुल्क की मांग की। यह सुन पर्यटक कर्मियों से बहस करने लगा। जब कर्मियों ने बिना शुल्क दिए उसका वाहन नहीं जाने दिया तो वह बाहर उतर मारपीट पर उतारू हो गया। हंगामा बढ़ा तो लोगों की भीड़ उमड़ने के साथ ही सड़क पर जाम भी लग गया। इस बीच संचालकों एवं स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक की हाथापाई तक नौबत आ गई। हंगामा बढ़ता देख चुंगी कर्मियों ने तल्लीताल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसने शुल्क देकर सड़क से वाहन हटाया।
