STATE NEWSUTTARAKHAND

बुग्गावाला के प्रदीप कुमार हुए इन्कम टैक्स में चयनित

रुड़की। घाड़ क्षेत्र बुग्गावाला के मजाहिदपुर सतिवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार का इनकम टेक्स विभाग में कर्मचारी के रूप में चयन हुआ है। जिससे गांव और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। प्रदीप कुमार के पिता जयसिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते हैं। अपनी प्रतिभा और पिता जय सिंह की कड़ी मेहनत के दम पर प्रदीप कुमार ने यह मुकाम पाया है। प्रदीप की सफलता से गांव और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। प्रदीप कुमार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बैंड बाजों से प्रदीप का स्वागत किया। मजाहिदपुर सतिवाला से ग्राम प्रधान पति फरीद अहमद ने बताया कि क्षेत्र के युवाओ में प्रतिभा की कोइ्र कमी नहीं है। उन्हें केवल उचित मार्गदर्शन की जरुरत है। उन्होंने दावा किया कि प्रदीप की सफलता अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। टेलेंट की कोई कमी नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *