चुनाव में जुटने का आह्वान किया
विकासनगर। चकराता ब्लॉक के भाजपा क्वांसी मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र मिंडाल के ग्राम घणता में पहुंचे प्रवासी कार्यकर्ता गीताराम गौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बूथ सत्यापन का कार्य भी किया गया। मंगलवार को घणता पहुंचे प्रवासी कार्यकर्ता गीताराम गौड़ व मंडल अध्यक्ष क्वांसी दीवान राणा का लोगो ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गांव में आयोजित बैठक में भाजपा नेता गीताराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन आरंभ हो गया है। कहा कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सकें। कहा कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक जाकर पार्टी को मजबूत करना होगा। ताकि केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बन सकें। कार्यक्रम के दौरान सरल एप से बूथ सत्यापन का काम भी किया गया। इस दौरान मातबर सिंह, उर्मिला, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।