Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गंगा में डूबकर दिल्ली के युवक की मौत

ऋषिकेश। दिल्ली से तीन दोस्तों के साथ ऋषिकेश में सैर-सपाटे के लिए पहुंचा दिल्ली का एक और युवक गंगा में स्नान करते वक्त डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब घंटेभर में ही युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शिवम (24) पुत्र मंजय सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली तीन साथियों के साथ सोमवार को सैर-सपाटे के लिए आया था। दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने के दौरान वह नीम बीच पर रुका। दोपहर करीब एक बजे सभी गंगा में नहाने उतर गए। शिवम अचानक गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गया। फौरन साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ जवानों के साथ शिवम की तलाश को गंगा में खोजबीन शुरू की। इसमें दो बजे के आसपास एसडीआरएफ के डीप डायवर ने नीम बीच के पास से शिवम का शव गंगा से बरामद कर लिया। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत शिवम के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *