Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

धूमधाम से मनाया संत बाबा जोध सिंह का जन्मोत्सव

ऋषिकेश। संस्था निर्मल आश्रम परिवार के संत बाबा जोध सिंह महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ संपूर्ण के भोग डाले गए। मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम में सोमवार सुबह से ही संत बाबा जोत सिंह महाराज के जन्म उत्सव को मनाने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे। सबसे पहले आश्रम में स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे संत जोध सिंह महाराज ने आश्रम महंत राम सिंह महाराज के सानिध्य में केक काटने की रस्म अदा की। देश-विदेश और आसपास के क्षेत्र से आई संगत ने आश्रम के बाबा महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। लंगर के बाद साधु संतों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कपड़े, जूते चप्पल, छाता, बाल्टी, बर्तन आदि भी वितरित किए गए। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी विक्रमजीत सिंह, करमजीत सिंह, ललिता कृष्णा स्वामी, डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, आत्म प्रकाश कोचर, अजय शर्मा, बलविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, हरमनप्रीत सिंह, अशोक जोशी, दिनेश शर्मा, गुरजिंदर सिंह, शम्मी पैन्यूली, शमशेर सिंह, गुरजिंदर सिंह जोहल, गुरदीप सिंह, हैप्पी सिंह, अनिल किंगर, अमन कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *