Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

फसलों को हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दे प्रशासन

विकासनगर

कालसी ब्लॉक अंतर्गत तुनियां के जंगल में लगी आग से जहां करोड़ों की वन संपदा का नुकसान हुआ, वहीं जंगल की आग दोऊ के ग्रामीणों के खेतों तक पहुंचने से किसानों की फसलें जलकर राख हो गयी। ज्येष्ठ उप प्रमुख कालसी की पहल पर वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग पर आग पर काबू पाया। वहीं जेष्ठ प्रमुख ने जिलाधिकारी से वार्ता कर मांग की है कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाय।इस मामले की सूचना जब ग्रामीणों ने ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख भीमसिंह चौहान को दी। ज्येष्ठ उप प्रमुख चौहान ने इस मामले में रेंज अधिकारी से वार्ता कर आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर भेजी। इसके दो दिन बाद ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पाकर आग को बुझा दिया। लेकिन इस दौरान करोड़ों की वन संपदा सहित ग्रामीणों के खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ब्लॉक प्रमुख भीम सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल ग्रामीणों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *