गणित सरल ओर व्यावसायिक विषय है: सिंह
बागेश्वर। एनसीइआरटी के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. हुकुम सिंह ने कहा कि गणित सरल, प्रायोगिक और व्यवसायिक विषय है। लेकिन उसे गणित लैब की आवश्यकता पड़ती है। प्रो. सिंह डायट सभागार पर तीनों ब्लाकों के 40 शिक्षकों और 70 डीएलएड शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। गणित लैब गतिविधि विकास के अंतर्गत गणित लैब प्रदर्शनी आयोजन किया गया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के वर्तमान सलाहकार एवं समन्वयक बीसी पांडे ने गणित के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। डायट के प्राचार्य डा. मनोज कुमार पांडे ने अध्यक्षता की। गणित लैब प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डा. दया सागर ने किया। कहा कि लगभग 600 गणित गतिविधियों का अवलोकन किया गया है। इस दौरान डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. रवि कुमार जोशी, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. केपी चंदोला, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. संदीप कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।