Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWSUTTARAKHAND

योगी आदित्यनाथ ने ‎किए बद्रीनाथ धाम में दर्शन- पूजन, ‎फिर पहुंचे केदारनाथ

देहरादून

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बद्रीनाथ में दर्शन-पूजन किया। यहां तीर्थयात्रियों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ योगी का स्वागत किया। योगी ने इसके बाद मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबका आभार प्रकट किया। गौरतलब है ‎कि योगी आदित्यनाथ इन ‎दिनों उत्तरा खंड दौरे पर हैं। सीएम ने ब्रह्म कपाल में अपने पितरों और गुरुओं का तर्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने चीन सीमा के निकट तैनात सेना के जवानों से मुलाकात की। वह भारत के सबसे आखिरी गांव माणा भी गए। दरअसल योगी को पहले केदारनाथ जाना था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह पहले बद्रीधाम चले गए। बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। यहां पुजारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंदिर के भीतर जाकर योगी ने दर्शन और पूजन किया। गौरतलब है ‎कि खराब मौसम के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ का शनिवार को केदारनाथ दौरा रद्द हो गया था, जिसके बाद यूपी सीएम योगी सीधे बद्रीनाथ पहुंचे।
रूद्रप्रयाग के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रतिलाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को केदारनाथ मंदिर ले जा रहा हेलीकॉप्टर वहां घने कोहरे के कारण उतर नहीं पाया था। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर आदित्यनाथ बद्रीनाथ की ओर चले गए, जहां उनका रविवार को जाने का कार्यक्रम था। अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त समय होने के कारण वह माना दर्रा भी गये और वहां सीमा की रखवाली कर रहे सैनिकों से उन्होंने भेंट की। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। शनिवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने नरेंद्र नगर पहुंचे। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इसके बाद यूपी सीएम योगी का केदारनाथ धाम जाने का कार्यक्रम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *