Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

50 नेचर गाइडों का प्रशिक्षण पूरा

नैनीताल

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर 50 नेचर गाइडों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। सोमवार को मुख्य अतिथि अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने सभी को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। कहा, भविष्य में महिलाओं को भी नेचर गाइड प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। पर्यावरण व पर्यटकों से संबंधित जानकारी दी। यहां दिनेश कुमार ढींगरा, बच्ची सिंह बिष्ट, दिवाकर, ओंकार, सचिन कारगेती, दीपक शर्मा, इंद्र सिंह, प्रतिभा, जमीला रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *