Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

28 व 29 को सुगम संगीत व लोकगीत प्रतियोगिता

नैनीताल(आरएनएस)। शारदा संघ एवं युगमंच के तत्वावधान में आगामी 28 व 29 अक्तूबर को डॉ. सुशीला साह मेमोरियल सुगम संगीत व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन शारदा संघ में किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रदा संघ के महासचिव घनश्याम लाल साह एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता शनिवार शाम 4 बजे से शुरू होगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया की जा रही है। सुगम संगीत के तहत भजन एवं गजल प्रस्तुत की जाएंगी। जबकि लोकगीत कुमाउनी व गढ़वाली व जौनसारी बोली भाषा में होगी। कार्यक्रम की तैयारियों में शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. देवेंद्र बिष्ट, सचिव मनोज कुमार, वरिष्ठ संगीतकार नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, रफत आलम, हिमांशु पांडे आदि जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *