Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सिडकुल क्षेत्र से एक सट्टा खाईबाड़ दबोचा

हरिद्वार
सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खाईबाड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर सार्वजनिक स्थल पर लोगों को सट्टा खिलवाते एक सट्टोरिये को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और 2550 रुपये बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आराम सिंह पुत्र भोलेनाथ निवासी गणेशपुर सिरौली बरेली हाल कृष्णा विहार कॉलोनी डैंसो चौक सिडकुल बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *