पटेल जयंती पर शपथ ली
चमोली
देश के पहले गृहमंत्री ‘लौहपुरूष‘ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल सुरक्षा बलों को देश की एकता की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेल विभाग के तत्वावधान में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में तहसील व ब्लाक स्तर पर भी ‘रन फॉर यूनिटी के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस ने मार्च निकाला
