Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जाम के झाम में फंसे राहगीर

रुड़की

बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही के चलते पीपल चौक, वीआईपी चौक, दोनो गंगनहरों के बीच समेत कई स्थानों पर लंबा जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों को जाम के चलते घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खुलवाया। शुक्रवार को जायरीन अपने निजी वाहनों से कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए थे। इस कारण पीपल चौक, वीआईपी चौक, झंडा चौक, सोहलपुत रोड, रुड़की कलियर रोड, कलियर धनोरी रोड, नया पुल और टंकी चौक पर भारी वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *