विधवा को मिलेगी पेंशन, सरकारी योजना का लाभ-विधायक
मुरादाबाद
नाले की पुलिया ढहने से हुई मजदूर की पत्नी को विधवा पेंशन मिलेगी। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा। रविवार को शहर विधायक रितेश गुप्ता व भाजपा नेता पीड़ित परिवार के परिजनों से मिले और मदद का भरोसा दिलाया। विधायक के बाद मेयर विनोद अग्रवाल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। मेयर ने शोक संवेदना जताते हुए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
2 जून को जयंतीपुर नाले में ई रिक्शा पलट गया था। मजदूरी कर पेट पालने वाले सुतेन्द्र पाल अपनी पत्नी सरोज व धेवती-धेवता के साथ ई रिक्शा से जा रहे थे। घायल मजदूर की शाम को मौत हो गई। मामला गरमाता देख निगम ने देर शाम ही पुलिया का निर्माण शुरु करा दिया। लापरवाही यह कि क्षेत्रीय पार्षद मनोरम सैनी ने चार महीने से पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे थे। कई बार कहने पर पुलिया निर्माण का एस्टीमेट अब मई बना। और टेंडर लगाया गया।
रविवार को विधायक व अन्य भाजपा नेताओं ने नेता कालोनी में पहुंचे और परिवार की पीड़ा जानीं। विधवा व विवाहिता बेटियों से शोक संवेदना जताई। उन्होंने महिला से हादसे की वजह भी जानी। विधायक ने घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आर्थिक राशि भी दी। विधायक ने हिन्दुस्तान को बताया कि महिला के जीवन यापन के लिए विधवा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं में मदद दिलाई जाएंगी। इस दौरान पार्षद व ससुर हेमराज सैनी,पार्षद राजेश गुप्ता,दीपक यादव, संजीव सैनी,पंकज राजपूत, शुभम आदि कार्यकर्ता रहे।
जबकि इसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया। मेयर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक राशि भी दी है। इस दौरान पूर्व पार्षद हेमराज सैनी के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल सेन राजपूत, संजीव सैनी आदि रहे।
